लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए दिल्ली पहुंचे रादौर के कांग्रेस नेता विक्रम सैनी
राहुल गांधी के आह्वान पर अपनी टीम के साथ रोष प्रदर्शन में हुए शामिल, जनता के मताधिकार की रक्षा की आवाज उठाई
दिल्ली। (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: हल्का रादौर के कांग्रेस नेता विक्रम सैनी राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली में आयोजित रोष प्रदर्शन में अपनी पूरी टीम के साथ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लोकतंत्र, संविधान और जनता के मताधिकार की रक्षा के मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन के दौरान विक्रम सैनी ने लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती और संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने मुख्य न्यायाधीश (CJI) को ज्ञापन सौंपने के उद्देश्य से आयोजित अभियान में भी सहभागिता निभाई।
विक्रम सैनी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की गरिमा और जनता के अधिकारों की रक्षा करना बेहद जरूरी है। उन्होंने इन मूल्यों की रक्षा के लिए लगातार आवा�