श्रीनगर: दुर्गा पूजा को लेकर आयोजित की गई शांति समिति की बैठक
दुर्गा पूजा को लेकर मंगलवार को एक बजे श्रीनगर थाना परिसर में थानाध्यक्ष राहुल कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा समितियों के सदस्यों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।