बांका: महिला चिकित्सक से छिनतई मामले में पुलिस को सफलता, कटिहार कोढ़ा से सोने की चेन बरामद
Banka, Banka | Jul 13, 2026 सदर थाना की पुलिस ने महिला चिकित्सक से पिछले दिनों हुए सोने की चेन की छिनतई मामले मे सफलता हासिल की है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने सोमवार की सुबह 8 बजे बताया कि इस मामले में पुलिस ने कटिहार जिले के कोढ़ा क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपियों के घर से चोरी गई सोने की चेन बरामद कर ली है। हालांकि, इस कार्रवाई के दौरान पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी।