सरदारशहर: राजकीय सुवादेवी टांटिया बाल भारती स्कूल सहित 2 स्कूलों में महिला अधिकारी ने छात्रों को दी कानूनी जानकारी
सरदारशहर के राजकीय सुवा देवी टाटिया बाल भारती स्कूल एवं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विधालय में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे महिला अधिकारिता विभाग और इनाया फाउंडेशन की और से बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ जागरूकता कार्यशालाए आयोजित कर कानूनी जानकारी दी गई। आयोजित कार्यशालाओ में दोनों विद्यालय के करीब 350 छात्र छात्राओं को गुड टच बैड टच का प्रशिक्षण दिया गया।