सरदारशहर: उप परिवहन कार्यालय में कर्मचारी के साथ मारपीट करने व राजकार्य में बाधा डालने के आरोप में 1 व्यक्ति के खिलाफ दर्ज हुआ केस
सरदारशहर के उप परिवहन कार्यालय के कर्मचारी घड़सीसर निवासी छगनलाल पुत्र सोहनराम मेघवाल ने मामला दर्ज करवाया है कि हमारे कार्यालय में कई लोग मेरे पास ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आते हैं तो अजीज चायल नाम का व्यक्ति भी उनके साथ आता है, जिस पर मुझे शक हुआ कि वह दलाल का काम करता है। शुक्रवार शाम करीब 5:00 बजे दो जने लाइसेंस बनवाने के लिए आए जिनके साथ अजीज चायल भी आया।