सरदारशहर: ताल मैदान में श्रीराम कथा के आठवें दिन कथावाचक शंकरदास जी महाराज ने शबरी माता और सुग्रीव की मित्रता का प्रसंग सुनाया
सरदारशहर के ताल मैदान में चल रही नौ दिवसीय श्री राम कथा के आठवें दिन शनिवार शाम को 4 बजे कथावाचक शंकर दास जी महाराज ने कहा कि वनवास के दौरान जब रावण सीता माता का हरण कर उन्हें लंका ले जाता है तो भगवान राम और लक्ष्मण सीता माता को ढूंढते हुए दंडकारण्य वन में पहुंचते हैं और वहां से शबरी माता के आश्रम में पहुंच जाते हैं।