सिरसागंज: गाॅव भारौल के समीप चालक की झपकी लगने से खन्दी में जा घुसी कार, जिसमें सवार सभी लोग सुरक्षित, टला बड़ा हादसा
फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र के गाॅव भारौल के समीप रविवार की दोपहर मैनपुरी निवासी राजीव कुमार शादी समारोह में शामिल होकर फिरोजाबाद से अपनी कार द्वारा मैनपुरी जा रहे थे। कार को स्वयं राजीव चला रहे थे कार में ही उनके परिवार के 6 बच्चे व 3 महिलाएं सवार थीं। गाॅव भारौल के समीप पहुॅचने पर चालक को झपकी लगने से कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खंदी में घुस गई।