सिरसागंज: गांव गलपुरा में भाजपा नेताओं ने जन चौपाल का किया आयोजन, जन कल्याणकारी योजनाओं की ग्रामीणों को दी गई जानकारी
भारतीय जनता पार्टी द्वारा गांव चलो अभियान के अंतर्गत जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव गलपुरा में शनिवार की शाम को जन चौपाल लगाई गई। इस मौके पर फिरोजाबाद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप छोटू के अलावा अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।