लोहारू: उपमंडल अधिकारी नागरिक कार्यालय में धरनारत किसानों को कामरेड सुमित दलाल ने किया संबोधित
भिवानी व चरखी दादरी जिलों में ₹350 करोड़ के फसल बीमा क्लेम घोटाले के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे अनिश्चितकालीन आंदोलन के 21वें दिन मंगलवार को अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के राज्य सचिव कामरेड सुमित दलाल ने लोहारू उपमंडल अधिकारी (नागरिक) कार्यालय परिसर में धरनारत किसानों को संबोधित किया।