सागर नगर: परिवहन घोटाले के आरोपियों को ज़मानत मिलने पर जिला शहर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया, मुख्यमंत्री के दो पुतले फूंके
करोड़ों रुपए के परिवहन घोटाले के आरोपी सौरभ शर्मा और उसके साथियों को सरकार की अकर्मण्यता और संरक्षण के कारण जमानत मिलने पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार पचौरी के नेतृत्व मैं विरोध स्वरूप होटल जीवन रेन बसेरा के सामने डिग्री कॉलेज चौराहा मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। पुलिस की जद्दोजहद और वाटर केनन के बाद भी कांग्रेस जनों नें दो दो पुतले फूंके