सागर नगर: ऑल ड्राइवर कल्याण संघ ने कलेक्टर कार्यालय में 29 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा
ऑल ड्राइवर कल्याण संघ की देखरेख में बुधवार को 29 सूत्रीय मांगें लेकर ड्राइवर्स कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि मध्यप्रदेश में आरटीओ चेक पोस्ट बंद होने के बावजूद परिवहन अधिकारियों द्वारा अवैध वसूली जारी है। सागर, जबलपुर, रीवा समेत अन्य सीमाओं पर अवैध वसूली की जा रही है।