फतेहपुर में जल जीवन मिशन की पानी की टंकी फिर बनी चोरों का निशाना
11 सोलर पैनल उखाड़कर ले जाने का प्रयास, बाग से बरामद, ग्रामीणों में रोष
19 दिन में दूसरी वारदात, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस जांच पर उठे सवाल
फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) जिले के थरियाव थाना क्षेत्र के मीसा गांव में जल जीवन मिशन के तहत निर्मित पानी की टंकी एक बार फिर चोरों के निशाने पर आ गई। अज्ञात चोरों ने टंकी पर लगे 11 सोलर पैनल उखाड़ लिए। हालांकि उन्हें ले जाने में असफल रहने पर पैनल पास के एक बाग में छोड़ दिए गए, जहां से ग्रामीणों ने उन्हें बरामद कर लिया। लगातार दूसरी बार हुई इस घटना ने सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्रवाई पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।