खूंटपानी: चाईबासा-चक्रधरपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, साइकिल सवार की मौत; मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग (एनएच-75) पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय साइकिल सवार रसिका हेंब्रम की मौत हो गई। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के खूंटपानी प्रखंड के पासहातु चौक के समीप बस की चपेट में आने से रसिका हेम्ब्रम ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उचित मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीण