पिंडवाड़ा: पिंडवाड़ा में ट्रेलर पलटने से दो घायल, हाईवे पर मची भगदड़
पिंडवाड़ा के अजारी नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर कार से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो लोग घायल हुए, वहीं ट्रेलर में भरे पाउडर के कट्टे सड़क पर बिखर गए। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।