सवायजपुर: रन्टपुरा गांव में डेयरी पर दूध देने गए किशोर से दबंग ने की मारपीट, हरपालपुर थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
हरपालपुर क्षेत्र के रन्टपुरा गांव में एक 14 वर्षीय किशोर डेयरी पर दूध लेकर गया था, जहां उससे गाली गलौज और मारपीट करने के मामले में किशोर के पिता ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।