*नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 : डीग, कुम्हेर एवं बृजनगर में 84.70 प्रतिशत मतदान*
*कुम्हेर में 87.72, बृजनगर में 87.75 और डीग में 81.61 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान*
नगर/डीग, 11 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार को डीग जिले की डीग नगर परिषद, कुम्हेर नगर पालिका एवं बृजनगर नगर पालिका में मतदान शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ। तीनों नगरीय निकायों में कुल 71,895 मतदाताओं में से 60,893 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे जिले में कुल 84.70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। डीग नगर परिषद क्षेत्र में कुल 35,650 मतदाताओं में से 29,093 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां 81.61 प्रतिशत मतदान हुआ। कुम्हेर नगर पालिका में कुल 18,491 मतदाताओं में से 16,220 मतदाताओं ने मतदान किया और मतदान प्रतिशत 87.72 रहा। वहीं बृजनगर नगर पालिका क्षेत्र में कुल 17,754 मतदाताओं में से 15,580 मतदाताओं ने मतदान किया, जिससे यहां 87.75 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।