आगरा के ताजगंज क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुरानी मंडी के पास किराना व्यापारी गौरव राठौर पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। पूरी वारदात आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की तलाश जारी है।
.
.
.
.
#Agra #Tajganj #Firing #CCTV #ViralVideo #CrimeNews
Fatehabad, Agra | Jun 23, 2026