सागर नगर: आर्ट्स एवं कॉमर्स कॉलेज में उच्च शिक्षा में भारतीय ज्ञान परंपरा पर संभागीय कार्यशाला का आयोजन
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन और शिक्षा में 'भारतीय ज्ञान परंपरा' के समावेश को सुनिश्चित करने की दिशा में मध्यप्रदेश शासन का उच्च शिक्षा विभाग एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार की दोपहर 2 बजे सागर संभाग के सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों, विषय विशेषज्ञों और फैकल्टी के लिए एक महत्वपूर्ण संभागीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।..