सागर नगर: किशोर न्यायालय के पास बनी बस्ती में नगर निगम की कार्रवाई, हटाया गया अवैध अतिक्रमण
दरअसल नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देश पर शहर में ताबड़तोड़ कार्यवाही चल रही है। मंगलवार की दोपहर 12 बजे बाघराज वार्ड के किशोर न्यायालय के पास बनी अवैध दुकानें और अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से संचालित कर रहे दुकानदारों से निगम कर्मियों की कहा सुनी भी हुई, लंबे समय से अतिक्रमण होने की सूचना नगर निगम को मिल रही थी...