बहेड़ी: मलकपुर गांव में डेढ़ वर्षीय बच्ची पर आवारा कुत्ते ने किया हमला, बच्ची गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
मलकपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार की डेढ़ वर्षीय बेटी उपासना घर से कुछ दूरी पर स्थित एक अन्य मकान की तरफ जा रही थी कि तभी आवारा कुत्ते ने उसपर अचानक हमला कर दिया कुत्ते के हमला करने से बच्ची सहम गई और जमीन पर गिर पड़ी कुत्ते ने बच्ची की गर्दन चेहरे सहित कई जगह उसे नोच कर बुरी तरह घायल कर दिया बच्ची की हालत गंभीर होने के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।