सदर: शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे को नागपुर से किया गया गिरफ्तार
Sadar, Lucknow | Oct 20, 2026 कैफे संचालक शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी खबर सामने आई है। मामले की मुख्य आरोपित 50 हजार रुपये की इनामी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और तनवीर को लखनऊ पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने नागपुर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आगरा पहुंचने के बाद श्रद्धा फ्लाइट से नागपुर चली गई थी।