अगिआंव: बिजली चोरी में दो पर पवना थाना में प्राथमिकी दर्ज, 53840 का लगा जुर्माना
Agiaon, Bhojpur | Jun 30, 2024 बिजली विभाग अगियांव के द्वारा पवना गांव में छापेमारी अभियान चलाकर दो लोगो को अबैध बिजली जलाने के आरोप में पकड़कर जुर्माना लगाया है। वही अगियांव बिजली विभाग के कनिय अभियंता जयराम सिंह के द्वारा पवना थाना में दोनो पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। वही दोनो पर 53840 रुपए जुर्माना भी लगाया गया है, दोनो ब्यक्ति पवना गांव के रहने वाले है।