अगिआंव: बड़गांव में फाइलेरिया मुक्त अभियान के तहत 140 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल
Agiaon, Bhojpur | Jun 28, 2024 प्रखण्ड के बड़गांव में फाईलेरिया मुक्त अभियान के तहत बीती रात रात्रि ब्लड शिविर लगाकर 140 लोगो का ब्लड सैम्पल लिया गया। शिविर का उदघाट्न राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना के सचिव रिंकू सिंह मुखिया ने किया। ये शिविर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अगियांव के द्वारा लगाया गया था जो चार दिनों तक रात में 8:30 बजे से रात 12 बजे तक चलेगा।