अगिआंव: प्रखंड मुख्यालय अगियांव में 29 जून तक ही बनेगा छात्र छात्राओं का डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र
Agiaon, Bhojpur | Jun 28, 2024 अगियांव प्रखण्ड मुख्यालय पर कल तक ही छात्र छात्राओं का डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र बनाया जाएगा। इसके लिये प्रखण्ड मुख्यालय पर शिविर लगाया गया है। वैसे छात्र का जन्म प्रमाण पत्र बनाया जा रहा है जिनका डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र नही है। इसके लिये पंचायत के सभी सांख्यिकी पदाधिकारी ,कार्यपालक सहायक व डाटा इंट्री ऑपरेटर को लगाया गया है।