अगिआंव: सहयोगी टोला के विद्यालय से पंखा सहित अन्य सामान चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Agiaon, Bhojpur | Jun 27, 2024 नारायणपुर थाना क्षेत्र के सहयोगीटोला प्राथमिक विद्यालय में बीती रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय में घुसकर क्लासरूम से चार पंखा खोल लिया गया है। पंखा के साथ साथ कई अन्य सामान भी चोरी की गई है। इस संबंध में विद्यालय प्रभारी पुष्पा कुमारी ने नारायणपुर थाना में एक आवेदन देकर करवाई करने की मांग किया है।