शिकोहाबाद: अवैध असलाह लहराते वायरल वीडियो से खुली गैंग की पोल, मटसेना पुलिस ने BS गैंग का तीसरा शूटर दबोचा
सोशल मीडिया पर अवैध असलहों के साथ वायरल हुए वीडियो के आधार पर मटसेना पुलिस ने बीएस गैंग के तीसरे सदस्य सतेन्द्र पुत्र जयपाल सिंह को 315 बोर तमंचा व एक जिन्दा कारतूस सहित गुरूवार शाम 5 बजे क़रीबन गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले 27 मई को इसी मामले में दो आरोपी ऊदल और अविनाश उर्फ बीटू को भी तमंचों और कारतूस सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।