धमदाहा: विद्यालय निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाकर दिया संदेश
धमदाहा :- धमदाहा अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गमराहा मुशहरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न केवल विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, बल्कि स्वयं कक्षा में जाकर शिक्षक की भूमिका निभाते हुए बच्चों को पढ़ाया। एसडीएम के इस पहल से बच्चों में उत्साह देखने को मिला और विद्यालय का माहौल भी प्रेरणादायक बन गया।