तरहसी: टरीया में फाइलेरिया अभियान के तहत रात में 70 लोगों का खून क्यों लिया गया
Tarhasi, Palamu | Jul 21, 2026 तरहसी (पलामू)। तरहसी प्रखंड की टरीया पंचायत में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सोमवार देर रात विशेष रात्रि रक्त संग्रह (नाइट ब्लड सर्वे) अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत 70 ग्रामीणों के रक्त के नमूने लेकर फाइलेरिया की जांच की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि अनिल सिंह शामिल हुए, जबकि अभियान का नेतृत्व डीएमओ डॉ. परवीन स