कवर्धा: कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओ ने कोयलारी गांव में डायरिया के मरीजों से मिलकर जाना हाल चाल जाना
शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष होरी राम साहू के नेतृत्व में कांग्रेसी नेता ग्राम कोयलारी पहुंचे। जहा पहुंचकर उन्होंने गांव में डायरिया के चपेट में आकर बीमार हुए लोगो से उनका हाल चाल जाना।इसके साथ ही स्वास्थ विभाग के अधिकारियो को बेहतर उपचार और स्वास्थ सुविधा बेहतर करने को कहा।