कासगंज: कासगंज में स्कूलों चलो अभियान के तहत डीएम और MLC ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
कासगंज शहर में स्कूल चलो अभियान जागरूकता कार्यक्रम को आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत भाजपा MLC रजनीकांत माहेश्वरी और डीएम प्रणय सिंह ने कासगंज ब्लॉक से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली ने नगर भ्रमण के दौरान अभिवावकों को अपने अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। जानकारी शनिवार शाम 5 बजे मिली।