बोधगया में एक्यूप्रेशर के इलाज के नाम पर दवा बेचने का बड़ा खेल? बुद्धा क्लिनिक मेडिकल एक्यूप्रेशर सेंटर पर मरीजों के गंभीर आरोप, स्वास्थ्य विभाग से हाई लेवल जांच की मांग
गया जिले के बोधगया में थाई टेंपल के समीप बुद्धा क्लिनिक मेडिकल में एक्यूप्रेशर के नाम पर नकली दवा बेचने का कारोबार के बीच बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इलाज कराने पहुंचे मरीज रोहित कुमार, अयांश कुमार और रोशन सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि एक्यूप्रेशर उपचार के नाम पर उनसे महंगी दवाएं खरीदवाई गईं और उपचार की पूरी प्रक्रिया पर कई सवाल खड़े होते हैं।
मरीजों का आरोप है कि बुद्धा क्लिनिक मेडिकल केंद्र पर आने वाले लोगों को दो हजार रुपये से अधिक की दवाएं दी जाती हैं। उन्होंने संबंधित दवाओं की गुणवत्ता, वैधता और बिक्री प्रक्रिया की जांच कराने की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यदि स्वास्थ्य विभाग निष्पक्ष जांच कराए तो पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकती है।
शिकायतकर्ताओं ने संबंधित संचालक की चिकित्सकीय योग्यता, प्रदर्शित डिग्री और उपचार करने की वैधानिक पात्रता की भी जांच कराने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि यदि बिना निर्धारित नियमों और मानकों के मरीजों का उपचार किया जा रहा है तो यह गंभीर मामला है और इस पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।
मरीजों ने यह भी आशंका जताई है कि यदि उपचार पद्धति मानकों के अनुरूप नहीं है, तो इससे मरीजों के स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। जिस तरह से ओमप्रकाश के द्वारा एक्यूप्रेशर किया जाता है उस मरीज की जान भी जा सकती है।
लोगों ने सिविल सर्जन, गया से पूरे मामले का संज्ञान लेने की अपील की है। उनका कहना है कि यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता या नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो संबंधित लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि मरीजों के स्वास्थ्य से किसी प्रकार का खिलवाड़ न हो सके।
इस पूरे मामले को लेकर बुद्धा क्लिनिक मेडिकल के एक्यूप्रेशर करने वाले ओम प्रकाश से बात किया गया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ आया।
#aqupreser
#लूट
#न्यूज़
#gaya
#bihar
#गयाजी
#GayaPolice
#LatestNews
#bodhgayanews
#लेटेस्ट
District Administration, GAYA
GAYA Police