जगदलपुर: भाजपा ज़िला कार्यालय में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत लहराया गया तिरंगा, दिखाई देशभक्ति की झलक
हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार दोपहर 2 बजे भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जगदलपुर में तिरंगा लगा कर देशभक्ति का संदेश दिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में जिला कार्यालय परिसर में बड़ी संख्या में तिरंगे लगाए गए, जिससे पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। परिसर में चारों ओर तिरंगे लहराते नज़र आ रहे हैं।