जगदलपुर: जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक जगदलपुर ने शुरू की यूपीआई सुविधा, ग्रामीण ग्राहकों को मिलेगी अधिक आसान बैंकिंग सुविधा
कलेक्टर बस्तर एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के प्राधिकृत अधिकारी हरिस एस के मार्गदर्शन एवं प्रयासों के फलस्वरूप सोमवार को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर ने यूपीआई सुविधा प्रारंभ कर दी है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक जगदलपुर प्रदेश में रायपुर और दुर्ग सहकारी बैंकों के बाद तीसरा सहकारी बैंक बन गया है ।