शिकोहाबाद: थाना दक्षिण पुलिस ने झगड़ा कर रहे चार युवकों को किया गिरफ्तार, शांति भंग की धाराओं में चालान
थाना दक्षिण क्षेत्र में झगड़ा कर रहे चार युवकों को पुलिस ने मौके से सोमवार दोपहर तीन बजे क़रीबन गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी योगेन्द्रपाल सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक आदित्य कौशिक व टीम ने कार्रवाई करते हुए नितिन गुप्ता (33), मनोज कश्यप (30), ललितेश उर्फ ललित (22) व सुनील उर्फ भोला (30) को पकड़ा।