गुण्डरदेही: गुण्डरदेही के बाजार स्थल में स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में रामनवमी के अवसर पर राम भक्तों ने बांटा महाप्रसाद
नगर पंचायत गुंडरदेही बाजार स्थल के पास स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में आज पूजा अर्चना कर रामनवमी के अवसर पर राम भक्तों द्वारा महाप्रसाद का वितरण किया गया। हर साल यह कार्यक्रम राम भक्तों द्वारा धूमधाम से किया जाता है महाप्रसाद को लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंचमुखी हनुमान मंदिर में पहुंचे थे।