गुण्डरदेही: नगर के प्राचीन माता शीतला माता चंडी मंदिर में किया गया आज विशेष पूजा अर्चना कल किया जाएगा ज्योत जांवरा का विर्सजन
गुण्डरदेही नगर में नवरात्र का पर्व आने से श्रद्धालुओं के चेहरे में अलग ही मुस्कान देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु नवरात्र में माता के मंदिरों में ज्योत जवारा स्थापित कर अपनी मनोकामना पूर्ण करते हैं। नगर के माता चंडी मंदिर में 273 और माता शीतला मंदिर में 103 ज्योत जावरा श्रद्धालुओं द्वारा स्थापित किया गया है जिसका कल पूजा अर्चना कर विसर्जन किया जाएगा।