गुण्डरदेही: ग्राम देवरी द के पर्यावरण प्रेमी भोज साहू हाथो में मतदाता जागरूकता का पोस्टर लिए पहुंचे डोंगरगढ़ माता बमलेश्वरी मंदिर
ग्राम देवरी द पर्यावरण प्रेमी के नाम से मशहूर भोज साहू अनेकों तरह से जागरूकता अभियान चलाकर मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करते आ रहे हैं। इसी क्रम में भोज साहू नवरात्रि में माता बम्लेश्वरी के दर्शन करने पहुंचे तो अनोखी अंदाज में सिर पर मतदाता जागरूकता का स्लोगन लिखे हुए कागज की टोपी व हाथों में मतदान जागरूकता अभियान का स्लोगन लिखकर पहुंचे।