नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 और 19 की मुख्य सड़कें बदहाली की शिकार हैं। कस्बे के इस पुराने इलाके में पिछले 20 सालों से सड़कों का निर्माण नहीं हुआ है। पूरी सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है और गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश में जलभराव से हालात और बिगड़ जाते हैं।