बीदासर: बीदासर में आईजी ओमप्रकाश ने सुनी समस्याएं, दिए सकारात्मक आश्वासन
Bidasar, Churu | May 10, 2026 बीदासर। बीकानेर आईजी ओमप्रकाश शनिवार को बीदासर पहुंचे। पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। आईजी ने आमजन से संवाद कर सुझाव मांगे। पूर्व पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश बैंगानी ने सीएलजी कमेटी बदलने का मुद्दा उठाया। एडवोकेट गोविंद मेघवाल ने जुआ-सट्टा व शराब की अवैध ब्रांच बंद कराने कीमांग की है।