भीमपुर: दामजीपुरा क्षेत्र के किसान दिल्ली में होंगे सम्मानित गड़मल की खेती ने बनाई राष्ट्रीय पहचान,मिलेगी 10 लाख रुपये की राशि
Bhimpur, Betul | Nov 11, 2026 बैतूल जिले के आदिवासी अंचल दामजीपुरा की पारंपरिक फसल गड़मल अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी है। वर्षों से इस फसल को संरक्षित रखने और इसकी खेती को जीवित रखने वाले क्षेत्र के किसानों की मेहनत अब रंग लाई है। आगामी 12 नवंबर को दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दामजीपुरा क्षेत्र के किसानों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही गड़