ब्यौहारी: रेत डंप कर लौट रहे हाईवा ने बाईक सवारो को रौंदा, एक की मौत, दो घायल, चरकवाह की घटना
ब्यौहारी के चरकवाह के पास एक रेत डंप कर लौट रहे एक तेज रफ़्तार हाईवा ने बाईक सवारों को रौंद दिया। इस हादसे मे बाईक चालक की मौत हो गई जबकि बाईक मे पीछे बैठी महिला व आठ वर्षीय बच्ची घायल हो गई। इसमें से महिला की हालत गंभीर बताईं जा रही है। घटना से आक्रोषित ग्रामीणों द्वारा गोंगपा के नेतृतत्त्व मे मुख्य मार्ग मे जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।