ब्यौहारी: अवैध ब्लास्टिंग से भन्नी और भमरहा के लोग परेशान, एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की
भन्नी और भमरहा में वैध अवैध गिट्टी खदाने संचालित है। जो नियम विरुद्ध अमानक तरीके से हैवी ब्लास्टिंग कर रहे है। अमानक हैवी ब्लास्टिंग के दौरान बड़े बड़े पत्थर के टुकड़े आस पास के ग्रामीणो के घरो में आ रहे है। घरो की दीवारों मे दरारे पड़ रही है । इन्ही सब समस्या को लेकर क्षेत्र वासी SDM को खदान पर कार्यवाही व ब्लास्टिंग रोकने के लिए ज्ञापन सौपा है।