ब्यौहारी: घोरसा गांव में जमीनी विवाद को लेकर महिला ने दुकान को किया आग के हवाले, एएसपी ने दी जानकारी
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के घोरसा गांव में जमीनी बात को लेकर विवाद हो गया जिसमें महिला ने एक दुकान को आग के हवाले कर दिया। हालांकि इस मामले में पुलिस ने तत्काल मामला संज्ञान में लेते हुए महिला के विरुद्ध मामला दर्ज किया और महिला को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। एएसपी अभिषेक दीवान ने विस्तृत जानकारी इस मामले दी।