चानन: चानन प्रखंड के राजकीय डिग्री कॉलेज चानन में 6 विषयों की होगी पढ़ाई, नामांकन प्रक्रिया शुरू
शुक्रवार अपराह्न 12:15 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा 30 अप्रैल 2026 को जारी पत्र के अनुसार चानन प्रखंड में राजकीय डिग्री कॉलेज मे हिंदी,अंग्रेजी,अर्थशास्त्र,इतिहास,राजनीति विज्ञान एवं समाजशास्त्र विषयों के लिए प्रत्येक विषय में 48 सीट निर्धारित की गई है. नामांकन के लिए समर्थ पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं.