भभुआ: सोनहन थाना की पुलिस ने जागेबरावं गांव से 5 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Apr 13, 2026 सोनहन थाना की पुलिस ने जागेबरावं गांव से 5 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आज सोमवार को शाम 4 बजे सोनहन थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति थाना क्षेत्र के जागेबरावं गांव निवासी बबलू बिंद के पुत्र सुनील बिंद बताया जाता है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर पर छापेमारी की गई थी।