लालगंज: ड्रमंडगंज घाटी के बने रोड पर सवाल, वकीलों ने नए निर्माण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
एनएच135 के ड्रमंडगंज घाटी में लगातार हो रहे सड़क हादसों ने अब सड़क निर्माण की गुणवत्ता और डिजाइन पर बड़े सवाल खड़े कर दिया। गुरुवार 12:30बजे अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर घाटी की सड़क को नए सिरे से डिजाइन कराए जाने की मांग उठाई। अधिवक्ताओं ने ज्वाइंटमजिस्ट्रेट को सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन देते हुए चेतावनी दी कि यदि कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते तो आंदोलन तेज होगा।