टोंक: विद्युत निगम की जयपुर और टोंक की टीमों ने 160 वीसीआर भरे, करीब ₹70 लाख का लगाया जुर्माना
Tonk, Tonk | Mar 28, 2026 टोंक शहर में विद्युत निगम की जयपुर व टोंक की टीमों ने शनिवार को 160 वीसीआर भरे तथा करीब 70 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। बड़ी मात्रा में तार और अन्य सामग्री भी जप्त की गई है। बिजली निगम एसी कन्हैयालाल पटेल ने बताया कि शहर के कई इलाकों से अवैध कनेक्शन लेने की शिकायतें मिल रही थी।