बांसगांव: उनवल चौकी पर पीस कमेटी की बैठक संपन्न, मोहर्रम पर्व को लेकर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई
उनवल, आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को खजनी थाना क्षेत्र अंतर्गत उनवल चौकी परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ क्षेत्र के मौलवी, ताजियादार, जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया।