दरभंगा: बिहार राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष दरभंगा जिला अतिथि गृह पहुंचे, प्रेस वार्ता में दी जानकारी
दरभंगा जिला अतिथि गृह में बिहार राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष धनंजय कुमार उर्फ मृणाल पासवान पहुंचे। जहां वे शुक्रवार की शाम 4:30 बजे प्रेस को संबोधित करते हुए कई बातों की जानकारी दी। जिसमें उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति आयोग बनने के बाद अब अनुसूचित जाति पर होने वाले शिकायतों में कमी आएगी। इसके साथ ही उन्होंने कई बातों पर चर्चाएं की।