दरभंगा: बिहार में डोमिसाइल की मांग को लेकर दरभंगा में छात्रों का प्रदर्शन
बिहार में डोमिसाइल लागू करने की मांग को लेकर सैकड़ो छात्र एवं छात्राएं दरभंगा की सड़को उतर जोड़दार प्रदर्शन किया। बिहार स्टूडेंट यूनियन के बैनर तले सभी प्रदर्शनकारी छात्र बिहार मे चुनाव से पहले डोमिसाइल लागू करने और चुनाव से पूर्व सभी सरकारी पदों पर जल्द बहाली की मांग कर रहे थे। यह जानकारी शुक्रवार को दोपहर 1 बजे दी गई। प्रदर्शन कर्पूरी चौक से प्रारंभ की गई।